हिमाचल में मौसम का कहर: कुल्लू में बादल फटने से कई घर तबाह, बह गए लोग; शिमला में भी जानलेवा भूस्खलन

 शिमला
 
हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। कई घर और पुल बह गए हैं तो कम से कम 3 लोगों की मौत की सूचना है। उधर, शिमला में भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई है। चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब 6 बजे बादल फटने से कुछ घर तबाह हो गए। कई लोग बह गए हैं।

कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 4 लोगों के बह जाने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है लेकिन वे भूस्खलन के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं। कुल्लू जिला आपात अभियान केंद्र से मिली सूचना के हवाले से बताया गया कि चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब 6 बजे बादल फटने के बाद से 4-6 लोग लापता हैं। अचानक आई बाढ़ में कम से कम पांच मवेशी बह गए हैं। एक पुल भी पानी के साथ बह गया है।

शिमला में भूस्खलन में महिला की मौत
शिमला शहर के बाहरी इलाके में बुधवार को हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।  शिमला जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने कहा कि यह घटना ढली इलाके में हुई । उन्होंने बताया कि घायलों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *