राज्य शासन 451 चिकित्सा अधिकारियों को विशेषज्ञ प्रमोशन दिया ,आदेश जारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी (MP Employees) के लिए पदोन्नति (Promotion) की बड़ी मांग लगातार देखी जाती है। कई विभागों द्वारा बीच का रास्ता निकाल कर कर्मचारी को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी बीच अब चिकित्सा विभाग (Health Department) ने भी अधिकारियों को पदोन्नति दी है। दरअसल मध्यप्रदेश के 451 चिकित्सा अधिकारियों (medical officers) को विशेषज्ञ (expert) के रूप में प्रमोशन दिया गया है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। वही रिक्त लगभग 1500 पदों पर जल्दी MPPSC द्वारा भर्ती शुरू होने की संभावना है।

देर रात जारी आदेश में जेपी अस्पताल के कुछ चिकित्सा अधिकारी को भी इसमें शामिल किया गया है। 4 साल में यह पहला मौका है जब चिकित्सकों को विशेषज्ञों के रूप में पदोन्नति दी गई है। 4 साल पहले कुछ विशेषज्ञ को सशर्त पदोन्नति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार उन्हें फिर से यथास्थिति किया जा सकता है। इसके पहले चिकित्सकों को स्थाई प्रदान की गई थी। वही एक बार फिर से 451 मेडिकल ऑफिसर को पदोन्नति देने के साथ ही सीधी भर्ती से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

 

जारी हुए आदेश में कई डॉक्टरों को पदोन्नति के बाद भी यथावत रखा गया है जबकि कुछ डॉक्टरों को जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया। दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल में पद रिक्त नहीं होने के कारण कुछ डॉक्टरों को जिला अस्पताल में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की तरफ से भी सरकारी अस्पतालों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी को पदोन्नति बनाने की मांग की जा रही थी। अब इन चिकित्सा अधिकारियों के प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जा सकेगी। पुराने अधिकारियों को मिली पदोन्नति के बाद नई भर्ती के लिए भी रास्ता साफ हो गया है।

मध्यप्रदेश में अब 451 मेडिकल ऑफिसर के पद रिक्त हो गए हैं। जल्द ही एमपीपीएससी द्वारा 1500 पदों पर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। आंकड़ों की माने तो मध्यप्रदेश में विशेषज्ञ के 3615 पदों में से 2949 पद रिक्त हैं। वही रिक्त पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। माना जा रहा है कि जल्दी मध्यप्रदेश में विशेषज्ञ और मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *