शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नारायणपुर के प्रधानपाठक निलंबित

कोरिया
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नारायणपुर के प्रधानपाठक मनोहर सिंह सुधाकर को जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार लोक शिक्षण संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

उक्त प्रधानपाठक द्वारा शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से शाला के कक्षा में झाड़ू लगवाया जा रहा है, ऐसा एक विडियो में देखा गया जो जांच के दौरान सत्य पाया गया। प्रधानपाठक सिंह का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(तीन) (दो) (तीन-क) (ग) के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सिंह सुधाकर का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *