टेक बैक योर प्रॉपर्टी के तहत 125 लोगों के मोबाईल वापस किये गये

जगदलपुर
बस्तर जिले की पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से समन्वय स्थापित कर बेहतर पुलिसिंग के तहत सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। जिस पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, नोडल अधिकारी-सायबर सेल के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक अमित सिदार प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम मोबाईल की पता तलाश हेतु टेक बैक योर प्रॉपर्टी नामक विशेष अभियान चलाया गया है।

टेक बैक योर प्रॉपर्टी नामक विशेष अभियान अंतर्गत सायबर सेल द्वारा 150 से अधिक गुम मोबाईल सेलफोन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है एवं बरामदशुदा मोबाईल को आज शौर्य भवन स्थित पुलिस आॅडिटोरियम लालबाग में, संबंधित मोबाईल धारकों को बुलाकर 125 नग मोबाईल को उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा संबंधित मोबाईल स्वामियों को सुपुर्दनामे पर दिये गये हैं। सुपुर्दनामा पर दिये गये मोबाईल की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। पूर्व में भी बस्तर पुलिस के द्वारा 700 नग से अधिक गुम मोबाईल को ढूंढकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्दनामें पर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *