अब पंजाब के नए स्वास्थ्य मंत्री होंगे चेतन सिंह

चंडीगढ़
 पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार किया गया है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि गत दिवस शपथ ग्रहण करने वाले चेतन सिंह जोड़ामाजरा को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद यह विभाग भी सी.एम. भगवंत मान ने संभाला था। मान सरकार ने अब फैसला लेते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की कमान चेतन सिंह जोड़ामाजरा को दे दी है।

गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में पहले 9 मंत्री थे और गत दिवस हुए विस्तार के साथ अब मान सरकार में अब कुल 14 मंत्री बन गए हैं। फिलहाल अभी शेष बचे मंत्रियों को विभाग सौंपा नहीं गया है, उन्हें आने वाले 1-2 दिनों में विभाग सौंप दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *