विकास ने वार्ड में लगाया जन चौपाल, सुनी समस्याएं

रायपुर
संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के जीवनचर्या की शुरूआत अपने विधानसभा के नागरिकों के साथ मेल मुलाकात से हो रही है. सोनिया गांधी जनसंपर्क अभियान के तहत वे रोजाना कुछ वार्डों में पहुंच रहे हैं और लोगों के बीच चौपाल लगाकर बैठकर उनकी बातें सुन रहे हैं और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल निराकरण के निर्देश भी दे रहे हैं। लोग भी खुश हैं कि उनके विधायक तो स्वंय उन तक चलकर आ रहे हैं तो उनके बंगले जाने की क्या जरूरत? लोग व्यक्तिगत समस्याएं भी बता रहे हैं और यथासंभव उनका भी निदान मिल रहा है। आज वे वार्ड नं.24 संत रामदास वार्ड का दौरा कर जनता से हुए रूबरू हुए।

उपाध्याय ने बताया कि यात्रा के माध्यम से लगतार जनता के बीच मे पहुंच कर उनसे मिलकर जाना कि वार्ड में क्या-क्या मूलभूत समस्या है उस समस्या का निराकरण किया गया। रामनगर कर्मा चौक में  हो रहे कार्यो को देख अधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया।वार्ड में चौपाल लगाकर बुजुर्ग माताओं ओर बहनों की समस्या को सुन उसका समाधान किया गया।आगे भी इसी तरह ये यात्रा लगातार चलती रहेगी जनता से रूबरू होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *