अल्लू अर्जुन पुष्पा 2′ की शूटिंग से पहले परिवार संग निकले हॉलिडे पर

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी पिछली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सफलता के बाद सातवें आसमान पर हैं। जहां फैन्स इस फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं अल्लू अर्जुन इस समय अपनी फैमिली के साथ तंजानिया में छुट्टी बिता रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अल्लू और उनका परिवार पिछले हफ्ते तंजानिया छुट्टियां बिताने के लिए निकला था। स्नेहा ने जो तस्वीर शेयर की है वह सेरेनगेटी नैशनल पार्क की है। अल्लू, उनकी वाइफ और दोनों बच्चे सभी सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। अल्लू के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कॉमेंट कर रहे हैं।

पिछले दिनों अल्लू अर्जुन डायरेक्टर हरीश शंकर से मिलते हुए हैदराबाद में देखे गए थे। इस मौके पर अल्लू अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। काफी लोग उनकी इसलिए आलोचना कर रहे थे कि उनका वजन काफी बढ़ गया है। हालांकि कई फैन्स का ऐसा भी कहना था कि अल्लू उस समय लूज फिटिंग के कपड़ों में थे और हो सकता है कि Pushpa 2 के कैरेक्टर की तैयारी के लिए उन्होंने यह लुक लिया है।

बताया जा रहा है कि Allu Arjun की 'पुष्पा 2' में विजय सेतुपति भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विजय सेतुपति 'पुष्पा: द राइज' में फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाने वाले थे लेकिन डेट्स नहीं होने के कारण यह फिल्म उन्हें छोड़नी पड़ी। अब कहा जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में विजय सेतुपति एक सीनियर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *