मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में देगें करोड़ो की सौगात

रायपुर
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर जिले के अंतर्गत नगरपालिका परिषद आरंग के अंतर्गत करीब 28 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेगें। डॉ. डहरिया छह करोड़ 43 लाख 11 हजार रुपए की लागत के कार्यो का लोकार्पण करेगें। इन कार्यो में विभिन्न समाजों के भवन, सी सी रोड़, शाला भवन, बाउण्ड्रीवाल, सहित अन्य शामिल हैं। डॉ. डहरिया 21 करोड़ 64 लाख 12 हजार रुपए की लागत के करीब 94 कार्यो का भूमिपूजन करेगें। इन कार्यो में बस स्टेंड सह व्यवसायिक परिषद, मार्केट शेड़, मुक्तिधाम, बाउण्ड्रीवाल, नाली निर्माण, सी.सी रोड़ एवं नाली निर्माण, सांस्कृतिक भवन और तालाबों के पचरी निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। भूमिपूजन एवं लोकार्पण का यह कार्यक्रम पांच जुलाई को शासकीय बुनियादी शाला आरंग एवं वार्ड क्रमांक 16 बैहार में सायं 4 बजे से आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *