रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ की जाएँगी शुरू

मरवाही
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मरवाही में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनाकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएँ की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए आम जनता को सौगात देते हुए कहा कि रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ शुरू की जाएँगी। ग्राम अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नया सेटअप दिया जाएगा, ग्राम मरवाही में मुख्य मार्ग से डी.ए.व्ही. होते हुए रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क की स्वीकृति, ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना खोलने की घोषणा। मरवाही में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना तथा दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *