छत्रीपुरा थाना में दुष्कर्म की दो वारदात दर्ज ,एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर
 इंदौर (Indore) में दुष्कर्म की दो वारदात सामने आई है। दोनों ही मामले एक ही थाना क्षेत्र के हैं, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो चुकी है। दरअसल, इंदौर की छत्रीपुरा थाना में दुष्कर्म की दो वारदात दर्ज करवाई गई है। जिसमें पहले मामले में एक महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाने के आरोप दुष्कर्मी पर लगाए गए। वहीं दूसरे में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अनस अंसारी नामक आरोपी के खिलाफ एक महिला ने पुलिस के साथ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के मुताबिक उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। महिला का आरोप है कि उसे बरगला कर आरोपी अनस अंसारी ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चंदन नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। अनस बेरोजगार है और पीडिता से उसका पहले से परिचय था और महिला को बरगलाकर वो उसे होटल में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी अनस के पुराने रिकार्ड भी खंगालने शुरू कर दिए है।

वहीं दुष्कर्म के एक दूसरे मामले में एक नाबालिग ने हिम्मत सिंह नामक युवक पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी हिम्मत सिंह के खिलाफ छत्रीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीडिता के मुताबिक आरोपी ने उसे होटल में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *