अब तक 1349 गैर लाइसेंसी हथियार जप्त

भोपाल

पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभी तक प्रदेश में 1349 गैर लाइसेंसी हथियार (आर्म्स) जप्त किये जा चुके हैं। प्रदेश में 2 लाख 58 हजार 101 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए हैं। प्रिवेन्टिव सेक्सन ऑफ सीआरपीसी में एक लाख 73 हजार 714 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। अभी तक 20 हजार 984 गैर जमानती वारंट की तामीली (Execution) भी की गयी है।

5 करोड़ 82 लाख मूल्य की मदिरा जप्त

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि एक जून से 2 जुलाई 2022 तक प्रदेश में 51 हजार 366 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गयी है, जिसका अनुमानित मूल्य 5 करोड़ 82 लाख 80 हजार 209 रूपये है। सर्वाधिक 13 हजार 96 बल्क लीटर मदिरा धार में जप्त की गयी है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मतदान समाप्त होने के समय से 48 घण्टे पूर्व से शराब की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *