बाइक को बचाने बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, घटनास्थल में 1 की मौत 3 घायल

उमरिया
नोरोज़ाबाद  थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में पेड़ से टकराकर एक बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हुई है, इस घटना में पांच युवकों के गम्भीर होने की खबर है, घटना के बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची है। बताया जाता है कि हादसे के बाद पांचों युवक बोलेरो वाहन में फंस गए थे, पर स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह तीन युवकों को बाहर निकाल लिया है,परन्तु दो अभी भी क्षतिग्रस्त बोलेरी में फंसे हुए है।
          
हादसे को लेकर बताया जाता है कि सामने से आ रही किसी दोपहिया को बचाने में बोलेरो सड़क के बगल में लगे पेड़ से टकराई है और हादसे का शिकार हुई है।
          
बताया जाता है कि घटनास्थल में सोहेल पिता रहीस उम्र 24 वर्ष की घटनास्थल में मौत हो गई है।  बाकी तीन घायल हो गए हैं जिनका ईलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *