पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में निकला जुलूस,भीड़ ने की मारपीट

पुंजापुर
 महिला अपने प्रेमी के घर में मिली तो गांव में पति को महिला के कंधे पर बैठाकर जुलूस निकला गया। गांव में जमा भीड़ में से कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। खुद पति ने भी सबके सामने पत्नी को पीटा। पिटाई के दौरान महिला जमीन पर भी गिरी, लेकिन मदद के बदले लोग हंसते रहे। इस दौरान कई लोग उसके सिर के बाल काटने की बात भी करते रहे। बाल खींचकर महिला को पीटने पर भी किसी का दिल नहीं पसीजा, बल्कि गांव के लोग तमाशा देखते रहे। एक बुजुर्ग ने मारने वालों को रोका।

इस प्रकार की शर्मनाक घटना का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो पुंजापुरा के बोरपड़ाव का बताया जा रहा है। असमें महिला का पति सबके सामने पत्नी को बेहरमी से पीटता है। उसके बाल खींचता है। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं। गांव के एक व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग था। 24 जून की रात को महिला घर से चली गई थी। पति ने आसपास ढूंढा तो वह नहीं मिली। उदयनगर थाने में गुमशुमदगी दर्ज करवाई गई। पता चला कि महिला गांव में ही प्रेमी के घर रह रही थी। पति व स्वजन ने प्रेमी के घर की तलाशी ली तो वह महिला पेटी में छुपकर बैठी थी। इसके बाद महिला को बाहर निकालकर लाया गया और पूरे समाज के सामने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। गांव के लोग जमा हुए और महिला के पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला को उसके मायके भेज दिया गया। किसी प्रकार कोई थाने में शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई।

भीड़ देखती रही तमाशा, मोबाइल से वीडियो बनाते रहेः जब महिला की पिटाई की जा रही थी। उस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा थे। जिसमें महिला से लेकर बच्चे व बुजुर्ग सम्मिलित थे। महिलाओं ने भी पीड़ित महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट के दौरान महिला दो बार जमीन पर भी गिर गई। लोग हंसते रहे और घटना का वीडिया भी बनाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *