केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह आज आएंगे, कोरबा में रहेंगे चार दिन

रायपुर
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार से छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे चार दिनों तक कोरबा में पार्टी के विभिन्न् कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंह चार जुलाई को दोपहर पौने दो बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से सीधे कोरबा भाजपा जिला कार्यालय के लिए रवाना होंगे। पांच जुलाई को सुबह आठ बजे राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में दर्शन करने के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। वहीं दोपहर तीन बजे से चार बजे तक वाल्मीकि आश्रम में रहेंगे। शाम 4:30 बजे गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा जाएंगे।

इसी तरह छह जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय कोरबा पहुंचेंगे। वहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत मीटिंग हाल में भारत सरकार की विभिन्न् योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वातार्लाप करेंगे। इसके बाद वहीं पर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सात जुलाई को सुबह कोरबा विकास स्थल का दौरा करेंगे। दोपहर 12:30 प्रेस क्लब तिलक नगर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने के बाद कोरबा से शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचकर रात्रि 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *