अभिनेत्री देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने लियाना की क्यूट तस्वीर की शेयर

अभिनेत्री देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी 3 अप्रैल, 2022 को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वह अक्सर बेटी की झलक शेयर करती रहती हैं। आज उनकी लाडली तीन महीने की हो गई है और इस मौके पर कपल ने उसकी पहली ऐसी तस्वीर साझा की जिसमें पूरा चेहरा देखा जा सकता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेटी का नाम लियाना रखा है। फोटो में उन्हें प्यार से अपनी बेटी को  चूमते देखा जा सकता है। लियाना की क्यूटनेस दिल जीत रही है। कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है।

तस्वीर में गुरमीत और देबिना दोनों ने बेटी को प्यार से गोद में पकड़ा हुआ है और अपनी आंखें बंद कर उसके माथे के किनारों को चूमते नजर आ रहे हैं। लियाना की क्यूटनेस फैंस का दिल लूट रही है और गुरमीत की पोस्ट पर यूजर्स के साथ ही सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'लियाना से मिलवाते हैं…हमारा दिल एक हो गया। हमारे दिल इतने भरे हुए हैं – यह जानकर कि हम ऐसे सच्चे लोगों की एक खूबसूरत कम्यूनिटी का हिस्सा हैं.. जिन्होंने उसके (लियाना) लिए प्रार्थना की और उसके चेहरे को देखने के लिए इंतजार किया।

गुरमीत की पोस्ट पर तारक मेहता की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने दिल वाले इमोटिकॉन्स पोस्ट कर अपना प्यार बरसाया है जबकि एक्ट्रेस रितु शिवपुरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, उसके लिए प्यार और आशीर्वाद बहुत गॉर्जियस है। इसी तरह से प्रिंस नरूला का पत्नी अभिनेत्री युविका चौधरी ने बहुत सारे दिल वाले इमोटिकॉन्स से अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस भी कपल की पोस्ट पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *