ग्राम पोड़ी में मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

बैकुण्ठपुर
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैकुंठपुर विधानसभा के ग्राम-पोंड़ी पहुंचे जहां पर आम जनता को कई बड़ी सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने बचरा पोड़ी में नवीन महाविद्यालय खुलने, पोड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, सकरिया में नवीन विद्युत सब स्टेशन के स्थापना, पोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, पोड़ी में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, पोड़ी पुलिस सहायता केंद्र का पुलिस चौकी में उन्नयन, मनसुख के पास घनुहर नाले पर नए पुल के निर्माण की घोषणा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *