भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार, जानें किस वजह से हुई उनकी गिरफ्तारी

जयपुर
 राजस्थान के जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को जयपुर में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी धारा-144 के उल्लंघन को लेकर हुई है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे कोविड सहायकों के धरने का समर्थन करने चंद्रशेखर जयपुर पहुंचे थे। जयपुर में इस समय धारा-144 लागू है। धारा-144 के उल्लंघन के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, भाजपा बोली-'ठोक कर लेंगे जीत'महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, भाजपा बोली-'ठोक कर लेंगे जीत'

घारा-144 का उल्लंघन
बता दें कि कोरोना काल में नियुक्त किए गए कोविड सहायक काफी दिनों से जयपुर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। शहर में धारा-144 लागू है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर शहर में पहुंचकर नियम के उल्लंघन के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *