चुनाव में शराब की सप्लाई जोरों पर, करोड़ों की मदिरा जब्त

भोपाल
प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनाव में इस बार शराब की सप्लाई जोरों पर है। जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव तक में प्रत्याशी शराब गांवों में वोटर्स तक पहुंचाने में जुटे हैं जबकि सरपंच और नगर निकाय के वार्ड पार्षद व नगर निगम महापौर के प्रत्याशियों के लिए तो यह सामान्य बात है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह के अनुसार एक जून से एक जुलाई 2022 तक प्रदेश में 50 हजार 385 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है। जब्त मदिरा का अनुमानित 5 करोड़ 71 लाख 61 हजार 188 रुपए है। सर्वाधिक 13 हजार 29 बल्क लीटर मदिरा धार में जब्त की गई है। यह स्थिति तब है जब सामान्य जांच पड़ताल के रूप में पुलिस की टीम ने शराब जब्त की है। अफसरों का मानना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर शराब जब्ती होती तो आंकड़ा काफी अधिक होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *