मूंगी फसल की खरीद से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी- CM मान

चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी द्वारा मूंगी की फसल को लेकर  प्रेस कान्फ्रेंस की गई है। यह प्रेस कान्फ्रेंस 'आप' नेता दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में की गई है। इस दौरान चड्ढा ने कहा कि मान सरकार ने मूंग बेचने वाले किसानों को बड़ी सौगात दी है। चड्ढा ने कहा कि मान सरकार ने मूंगी फसल की बिजाई को लेकर किसानों को जो नुकसान झेलना पड़ा हैं या एम.एस.पी. से हुई कम खरीद के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी।

'आप' नेता दिनेश चड्डा ने कहा कि पंजाब में सवा लाख एकड़ मूंग की बिजाई की गई है। उन्होंने कहा कि 2021-22 में 2.98 लाख क्विंटल मूंगी खरीदी गई थी जो 2022-23 में पंजाब में मूंग की खरीद का डाटा 4 लाख क्विंटल तक पहुंच जाएगा। सी.एम. मान ने कहा है किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होने देंगे। इसके अलावा किसानों को मूंग की फसल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जो एक हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. के घाटे को दूर करनेके लिए यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खरीद नियमों में भी कुछ बदलाव किया गया है।

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाबियों को बड़ी राहत दी। पंजाब सरकार द्वारा गत दिन 1 जुलाई से राज्य के हर परिवार को बिजली के 300 यूनिट मुफ्त कर दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *