अपने ही घर में हारे पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन

बड़वानी
मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा का परचम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक लहरा रहा है हर तरफ भाजपा की लहर देखने को मिल रही है जहां एक तरफ बड़वानी जिले के कासल ग्राम पंचायत में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की भाभी को नही जीता पाए ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संतोष मुलेवा ने बताया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती गायत्री राजेश मुजाल्दे 364 वोट से जीत कर उनकी प्रतिद्वंदी पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की भाभी को हराकर साबित कर दिया कि कांग्रेस की विचारधारा देश हित में नहीं है और आज की जनता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर मतदान कर रही है कांग्रेस की रीति नीति को देखते हुए पूरे राष्ट्र में कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम सोनी जी एवं पूरी भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी ने  हर्ष व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *