अब छत्तीसगढ़ में नूपुर शर्मा के समर्थन पर धमकी, उदयपुर के कन्हैया की तरह हत्या का डर, पुलिस से मांगी सुरक्षा

रायपुर
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या ने देश को हिला कर रख दिया। देशभर में इसे लेकर आक्रोश है। उदयपुर की तालिबानी सोच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान का सपोर्ट करने पर दुर्ग जिले के युवक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इंस्टाग्राम में युवक को शुक्रवार तक मारने का मैसेज भेजा गया है। दहशतजदा युवक ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

सब इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि कुम्हारी निवासी एक युवक को मोबाइल नंबर 8815912131 से मैसेज आया है। मैसेज करने वालों ने युवक को शुक्रवार तक जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद युवक काफी डरा हुआ है। युवक ने 12 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नूपुर शर्मा के विवादित बयान के सपोर्ट में पोस्ट किया था। इसके बाद रिप्लाई में कासिफ नाम के शख्स के मोबाइन नंबर 8815912131 व रीतिका नायक के मोबाइल नंबर 9425520183 से उसे धमकी भरा मैसेज मिला है। युवक को सुरक्षा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मैसेज भेजना वाला रायपुर का निवासी
पुलिस ने बताया कि कुम्हारी निवासी युवक रायपुर में काम करता है। वह हर दिन रायपुर आना-जाना करता है। मोबाइल पर जिस कासिफ नाम के शख्स का मैसेज आया है, वह भी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर रिप्लाई मैसेज से युवक काफी दहशत में है। युवक ने पुलिस को बताया कि डर की वजह से वह काम पर भी नहीं जा रहा है। युवक ने इस मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। युवक ने पुलिस को दिए आवेदन में इंस्टाग्राम के पोस्ट को भी संलग्न किया है। पुलिस ने धारा 507 के तहत केस दर्ज किया है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *