कृषि मंत्री पटेल ने सेना के शूरवीरों का किया स्वागत

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद आज हरदा में घर आने पर 2 शूरवीरों का हार्दिक अभिनंदन किया। मंत्री पटेल ने जवानों को साफा बाँध कर शॉल-श्रीफल से स्वागत किया।

राष्ट्र की सेवा करते हुए विभिन्न सीमाओं पर तैनाती के बाद 17 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लौटे विजय जाट और केशव छापरे का नागरिकों ने जुलूस निकाल कर स्वागत किया। मार्ग में पुष्प-वर्षा भी की गई। देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत युवाओं ने पूरे वातावरण को राष्ट्र-प्रेम से सराबोर कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *