रायपुर पहुंचे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

रायपुर
राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार की दोपहर को राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया। सिन्हा कांग्रेस विधायकों के साथ ही भाजपा विधायकों से मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग के लिए 29 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं जिनमें 27 सीटें कांग्रेस के पास हैं। और संभावना है कि कांग्रेस के सभी 27 विधायकों के वोट यशवंत सिन्हा को जाएंगे।

कांग्रेस के ये हैं 27 आदिवासी विधायक
कांग्रेस से आदिवासी वर्ग से गुलाब कमरो, प्रेमसाय सिंह टेकाम, बृहस्पत सिंह, चिंतामणि महाराज, डा प्रीतम राम, अमरजीत भगत, विनय भगत, मोहन मरकाम, राजमन बेंजाम, कवासी लखमा, देवती कर्मा, चंदन कश्यप, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, संतराम नेताम, शिशुपाल सोरी, मनोज मंडावी, अनूप नाग, इंद्रशाह मंडावी, अनिला भेडि?ा, लक्ष्मी धु्रव, केके ध्रुव, मोहित राम, लालजीत राठिया, चक्रधर सिंह सिदार, रामपुकार सिंह, यूडी मिंज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *