पूर्व भारतीय क्रिकेटर का दावा – बुमराह की जगह पुजारा को कप्तान बनाना होती बुद्धिमानी

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर रिशेड्यूल्ड टेस्ट मैच खेला जाना है। रोहित शर्मा कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं ऋषभ पंत टीम के उप-कप्तान होंगे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि बुमराह की जगह चेतेश्वर पुजारा को कप्तानी देना बेहतर फैसला होता। बुमराह को किसी भी तरह से कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। जाफर का मानना है कि पुजारा का कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर बेहतर अनुभव उन्हें बुमराह से बेहतर विकल्प बनाता है।

जाफर ने क्रिकइंफो पर कहा, 'मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा को कप्तानी करते हुए देखा है, वह अच्छी लीडर हैं। उन्होंने करीब 90 (असल में 95) टेस्ट मैच खेले हैं, तो मेरे हिसाब से उन्हें कप्तान बनाना बेहतर फैसला होता।' पिछले साल शुरू हुई पांच मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच अब आज से खेला जाना है। पहले चार टेस्ट मैचों में दो जीत के साथ टीम इंडिया 2-1 से फिलहाल सीरीज में आगे है। सीरीज के पहले चार मैच में विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। वहीं हेड कोच रवि शास्त्री थे। अब रोहित शर्मा कप्तान हैं, लेकिन वह कोरोना पॉजिटिव होने के चक्कर में यह मैच नहीं खेल पा रहे हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *