विवाद के बाद पत्नी ने तीन बच्चों सहित खाया जहर, दो बच्चों की मौत

धार
 धार के बदनावर में पति-पत्नी के बीच फोन पर हुए विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, विवाद के बाद पत्नी ने भी जहर का सेवन कर लिया और अपने तीन बच्चों को भी चूहामार दवाई खिला दी, जिसके चलते दो बच्चों ने दम तोड़ दिया, वही पत्नी और एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

दरअसल पति संतोष और ममता बदनावार के कोंद गांव में रहते है जहां पति संतोष ट्रेक्टर चलाता अई, कुछ दिन पहले ही संतोष काम के सिलसिले में जयपुर गया था, गुरुवार को संतोष ने ममता को जयपुर से फोन किया और बातचीत के दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, ममता ने संतोष का फोन काटा और गुस्से में पानी में चूहामार दवा घोली, ममता ने गुरुवार दोपहर 12 बजे 8 साल की बेटी साक्षी , 7 साल की बेटी प्राची उर्फ परी और 3 साल के बेटे कुणाल को पानी में चूहामार दवा पिला दी और खुद भी पी ली। कुछ देर बाद महिला और बच्चों को उल्टियां होने लगीं। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए बदनावर लेकर आए। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान प्राची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शाम 6 बजे साक्षी और कुणाल को इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कुणाल की भी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *