नेशनल डॉक्टर्स डे: आयुष्मान खुराना ने अपकमिंग फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का पोस्टर रिलीज

देशभर में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्चर्स ने फैन्स को खास सरप्राइज दिया है। दरअसल जंगली पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म 'डॉक्टर जी' से आयुष्मान खुराना का नया पोस्टर रिलीज किया है। आइए आपको दिखाते हैं डॉक्टर जी का लेटेस्ट पोस्टर।

Doctor G फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने बनाया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा शेफाली शाह और रकुल प्रीत जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पहली बार आयुष्मान खुराना एक गायनोकोलॉजिस्ट का रोल निभा रहें हैं।

आयुष्मान खुराना ने ऐसे किया विश
नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर Ayushmann Khurrana ने उन सभी मेहनती चिकित्सकों को विश किया हैं जिन्होंने अपना जीवन बार-बार दूसरों की सेवा के लिए समर्पित किया है। इस सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने फैन्स को सबसे प्रत्याशित प्रश्न की एक झलक भी दी है कि डॉक्टर जी में 'जी' का क्या मतलब है?

आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने लुक की लेटेस्ट झलक शेयर करते हुए लिखा, जी से गायनोकोलॉजिस्ट, जी से गुप्ता, ये है हमारा #DoctorG। डॉक्टर उदय गुप्ता उर्फ #डॉक्टर जी और टीम की तरफ से सभी जी से जीनियस डॉक्टरों को #HappyDoctorsDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *