चाक चौबंद व्यवस्था के साथ मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना
सिंगरौली
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर में पंचायती राज्य व्यवस्था के तहत विभिन्न पदों पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए दूसरे चरण में 1जुलाई को संपन्न होने वाले मतदान के लिए 30 जून को मतदान दलों को चाक चौबंद व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया।, उपखण्ड अधिकारी देवसर एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री आकाश सिंह ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देकर शासकीय उतकृष्ट विद्यालय देवसर से विशेष वाहनो द्वारा उनके मतदान केन्द्रो की ओर रवाना किया गया। इस दौरान मतदान दल के सदस्यों में भारी उत्साह था ।
आज प्रातः प्रातः 7 बजे से उपखण्ड अधिकारी देवसर के निर्देशन में एवं तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा के देखरेख में सामग्री वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सभी जोनल अधिकारियों एवं मतदान दलों को कक्ष आवंटित कर व्यवस्थित रूप से मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसकी मतदान दलो ने सराहना की। मतदान सामग्री वितरण के प्रारंभ से लेकर अंतिम दल के रवाना होने तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। वही मतदान दलों के साथ तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग भी की गई। मतदान दलो को सामग्री वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्यां न हो इसके लिए मास्टर ट्रेनर, सहायक रिटर्निग आफीसर के द्वारा दलों का मार्गदर्शन दिया जा रहा था।मतदान दलो के रवानगी में जहा नायब तहसीलदार दिलीप सिंह, दिव्यां सिंह, राजकुमार कोल सहित इस कार्य में लगे दलो का संक्रिय योगदान रहा।
