मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों के साथ बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान का विद्यार्थियों ने अंग वस्त्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री चौहान इस महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। महाविद्यालय के विद्यार्थी सर्वआशुतोष, नीरज, मोहित, शाहरूख, विशाल और प्रीतेश पौध-रोपण में शामिल हुए। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आर.एस. नरवरिया, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शाक्य और डॉ. अनिल कुमार शिवानी ने भी पौधे लगाए। रासेयो विद्यार्थियों ने पर्यावरण-संरक्षण, जल-संरक्षण, मतदाता-जागरूकता, स्वास्थ्य-जागरूकता, निर्धनों की सहायता, कोविड टीकाकरण, पशु-पक्षियों के हित में कार्य करने के अलावा अंकुर अभियान में पौध-रोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की है।

पौधों का महत्व

बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *