मॉनसून की लखनऊ में धमाकेदार एंट्री, हो रही झमाझम बारिश, अगले 4 दिन ऐसे रहेगा मौसम

 लखनऊ
 
लखनऊ में करीब छह दिन तरसने के बाद गुरुवार को मॉनसून ने लखनऊ में धमाकेदार एंट्री ले लिया। बुधवार देर रात ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। मॉनसून की बरसात से गर्मी से उकताए लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग बता रहा है कि अब बरसात के दिन आ गए हैं। अगले तीन चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग पिछले दस दी से मानसून की रिमझिम फुआरों का इंतजार कर रहे थे। मानसून ने पिछले सप्ताह सोनभद्र के रास्ते राज्य ने राज्य ने दस्तक भी दे दी थी। पर स्थानीय कारकों के सहयोग ना मिलने से वह कमजोर पड़ गया था । मंगलवार कि सुबह पूर्वी हवाओं के जोर से मानसून को ताकत मिली। उसने पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में जोरदार बरसात कराई।

लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही बदली छाई रही। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार की देर रात बूंदाबांदी ने थोड़ी तेजी पकड़ी ।  गुरुवार की तड़के ही मानसून का आगमन हुआ और  पूरे लखनऊ में जोरदार बारिश हो रही है।

बरसात से तापमान में गिरावट आई। सुबह 8.30 बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया की अब बरसात के दिन आ गए है। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मानसून ने राज्य के कई जिलों को कवर कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *