पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु किया निर्देषित

अनूपपुर
मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत द्वितीय चरण में जिले के विकासखण्ड जैतहरी क्षेत्र में 01 जुलाई को मतदान होना है। मतदान दल आज प्रातः 6 बजे मतदान सामग्री वितरण केन्द्र जनपद पंचायत प्रांगण जैतहरी पहुंचकर मतदान सामग्री प्राप्त कर सामग्री मिलान उपरान्त संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। बल वितरण केन्द्र जैतहरी में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता, सेक्टर एवं जोनल पुलिस मोबाईल के अधिकारी एवं 450 पुलिस बल उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा डियूटी पर लगे समस्त पुलिस बल को सामग्री वितरण के दौरान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु निर्देषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *