कभी चंद पैसों के लिए स्टेज पर नाचती थीं सपना चौधरी

छोटे-छोटे स्टेज शो से अपने करियर की शुरूआत करने वाली जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की लाइफ आज बेहद ही लग्जरी है। स्टेज पर लोग उन्हें देखने के लिए हर हद पार कर देते हैं। बिग बॉस के बाद से सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी में और भी इजाफा हो गया है। लेकिन एक वक्त जब वे चंद रुपयों की खातिर स्टेज पर डांस किया करती थी, लेकिन बात आज की करें तो अब वे मजह कुछ घंटों में लाखों रुपए कमा लेती है, अब तो उनकी फीस सुनकर भी कईयों की सिर चकरा जाता है। हरियाणा से निकलकर ये हसीना आज पूरी दुनिया में धूम मचा चुकी हैं अपने एक से बढ़कर एक जबरदस्त गानों से सपना ने देसी ही नहीं विदेशियों को भी झूमने पर मजबूर कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सपना के डांस के दीवाने उनके लटके-झटकों और ठुमकों को देखने के लिए हजारों की तादाद में पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *