काजोल को ऑस्कर पैनल में शामिल किए जाने पर खुश हुए अजय

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल, साउथ के ऐक्टर सूर्या, डायरेक्टर सुष्मित घोष और रिंटू थॉमस और फिल्ममेकर रीमा कागती सहित 397 नए मेंबर्स को अकैडेमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंस यानी ऑस्कर अकैडेमी में शामिल होने के लिए इन्वाइट किया गया है। अकैडेमी की वेब साइट मंगलवार रात इस लिस्ट को शेयर किया गया है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने थिएट्रिकल मोशन पिक्चर्स में अपना योगदान दिया है। अकैडेमी ने एक स्टेटमेंट में कहा, 2022 की इस क्लास में 44 पर्सेंट महिलाएं और 37 पर्सेंट लोग ऐसी कॉम्यूनिटी के लोग जिनका प्रतिनिधित्व बेहद कम और 50 पर्सेंट लोग 53 देशों और इलाकों के हैं जो अमेरिका से बाहर हैं। इसी लिस्ट में बॉलिवुड से काजोल और तमिल सिनेमा के स्टार सूर्या को इन्वाइट किया गया है। डॉक्यूमेंट्री फीचर ब्रांच में सुष्मित घोष और रिंटू थॉमस को जबकि राइटर्स की कैटिगरी में में ‘तलाश’, ‘गली बॉय’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्में लिख चुकी रीमा कागती को इन्वाइट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *