प्रीति ने बताया वह केंचुआ खाद उत्पाद कर बेचा 93 लाख का खाद

मनेंद्रगढ़
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रीति टोप्पो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि वह वह केंचुआ खाद उत्पाद करती है और अब तक केंचुआ खाद बनाकर 93 लाख का खाद बेच चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किस गौठान ने कितना खाद बेचा रिकार्ड निकालेंगे, सबसे ज्यादा खाद बनाने और बेचने वाले समूह को प्राइज देंगे।

खोंगापानी के तेंदूपत्ता संग्राहक ओमप्रकाश रजवाड़े ने बताया कि 4000 मानक बोरा रेट मिल रहा है, पूरे देश में सबसे ज्यादा है, उन्होंने तेंदूपत्ता बेचकर 31 हजार 200 कमाए। जैनुद्दीन ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक से घर के पास ही मुफ्त इलाज के मिल रही सुविधा। छाले का कराया मुफ्त इलाज। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भी बातचीत की। इस दौरान ममता परस्ते ने बताया की बच्चों का जाति प्रमाणपत्र नहीं बना है, मुख्यमंत्री ने  बच्चों के जाति प्रमाणपत्र के लिए नियमानुसार करवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *