बोल्डनेस के साथ मल्लिका शेरावत करने जा रही हैं कमबैक

एक्ट्रेस जल्द ही ‘आरके आरके’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रजत कपूर  भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई है, जिसके बाद फैंस काफी खुश हैं। यह फिल्म दरअसल एक निर्देशक (आरके) की कहानी पर आधारित है। निर्देशक की नई फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाती है, लेकिन एडिटिंग के स्तर पर फिल्म में कुछ चीजें सही नहीं लगती हैं। इसके बाद निर्देशक आरके के मन में कुछ गलत होने का डर आता है। आखिरकार आरके का बुरा सपना सच हो जाता है। अचानक उसके पास एडिट रूम से एक फोन आता है, जिसमें कहा जाता है कि फिल्म का एक्टर इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गया है। इसके बाद शुरू होती है उस एक्टर को खोजने और फिल्म में वापस लाने की मशक्कत। आपको बता दें फिल्म की रिलीज से पहले इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। साथ ही इसे खूब सराहना भी मिली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रजत कपूर ने खुद लिखा है।  आपको याद हो तो 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ में कैमियो रोल के जरिए मल्लिका शेरावत ने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, लेकिन इन्हें फेम इमरान हाशमी फिल्म ‘मर्डर’ से मिला था। इस फिल्म से ये सभी के बीच पॉपुलर हो गई थीं। मल्लिका आखिरी बार साल 2019 में ‘बू सबकी फटेगी’ में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *