कुर्ला में मरने वालो की सँख्या14 हुई , राहत एवं बचाव कार्य जारी

मुंबई
 कुर्ला इलाके में बीती रात 4 मंजिला इमारत ढहने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने पहले ही इमारत को खतरनाक बताते हुए खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन लोगों ने इमारत खाली नहीं की। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। इमारत का एक हिस्सा खतरनाक स्थिति में है। यहां से लोगों को बीती रात ही हटा लिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। राहत तथा बचाव कार्य का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने  कहा, 'जब भी बीएमसी नोटिस जारी करती है, (इमारतें) खुद खाली कर दी जानी चाहिए … अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है … अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा, 'लगभग पांच से सात लोगों को बचाया गया। यहां की सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहना जारी रखा। हमारी प्राथमिकता सभी को बचाने की है। ताकि आस-पास के लोग परेशान न हों।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *