DAP खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता, विपणन संघके खाद गोदाम में लगा किसानो का हुजूम

डिंडौरी
जैसा की इस समय खेती के लिए किसानो जुताई कर बुवाई भी कर रहे है ऊपर वाला भी समय-समय पर  वर्षा कर किसानो को खेती के लिए अवसर प्रदान कर रहा है।किसानो को अव DAP खाद की आवश्यकता  है।किन्तु बहुत बड़ी बिडंबना है की समय पर किसानो को खाद उप्लब्ध नही हो पा रहे है।आये दिन ग्रामीण अंचलो से किरया भाडा  लगकर जिला मुख्यालय मंडला  स्टेड़ मे स्थित विपणन संघ के खाद गोदाम में DAP खाद के लिए  आते है किन्तु खाद न मिलने से बिना खाद लिए  ही बापस जाना पड़ता  है। जिसके कारण आज किसानों में गुस्सा है।

बताया जाता है कि किसानों को बुआई के लिए खाद की अभी जरूरत है जो उन्हें नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान परेशान है। गोदाम में खाद नहीं होने से किसान रोज गोदाम के चक्कर काट रहे है पर उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। सबसे बड़ी समस्या जिम्मेदार लोगों द्वारा सही जानकारी किसानों को नहीं दी जाती जिससे किसान रोज भटकते फिरते है।

विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरानी डिंडोरी के मंडला स्टैंड पर स्थित संघ के गोदाम पर पहुंचे किसान खाद न मिलने से भारी आक्रोशित है। किसानों ने प्रशासन से शीघ् खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि किसानों को राहत मिल सके और खेती का कार्य प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *