खनिज अधिकारी, सहायक भौमिकी विद और उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) की परीक्षा 30 को

रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खनिज अधिकारी और सहायक भौमिकी विद (खनिज साधन विभाग) एवं उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) (गृह-पुलिस विभाग ) 30 जून को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एवं 11 बजे 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा आयोग द्वारा शहीद संजय यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर, शासकीय हाई स्कूल, लालपुर, सरस्वती नगर निगम उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बिजली आॅफिस के बाजू फूल चौक नयापारा, लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर, कालीबाड़ी रोड़ रायपुर में निर्धारित 4 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *