वित्त मंत्री देवड़ा जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में शामिल होंगे

भोपाल
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा चंडीगढ़ में होने वाली जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में शामिल होंगे। देवड़ा 28 जून को सुबह चण्डीगढ़ पहुँचेंगे।  

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों की जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक 28-29 जून को होगी।

परिषद की बैठक छह महीने बाद हो रही है। जीएसटी परिषद में राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह की दो रिपोर्ट भी पेश होंगी। साथ ही राज्यों को राजस्व की कमी के लिए मुआवजे का भुगतान करने की व्यवस्था पर भी चर्चा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *