लोकायुक्त टीम ने एई को 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

नीमच
लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta police) ने भ्रष्टाचार के आरोप में विद्युत वितरण केंद्र सावन के सुपरवाइजर ओंकार सिंह शक्तावत के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार,विद्युत वितरण कंपनी केंद्र सावन के एई ओंकार सिंह शक्तावत ने एक किसान के खेत पर विद्युत कनेक्शन के लिए दो पोल लगाने के एवज में 70,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम मौके पर पहुंची। नीमच मनासा रोड पर एक ढाबे पर किसान से रुपए लेने पहुंचे ओंकार सिंह शक्तावत को पुलिस ने घेर लिया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। निरीक्षक राजेंद्र वर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर ओए शक्तावत के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 156 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जीरो पर कायमी की।

इसके बाद लोकायुक्त की टीम सोमवार को विद्युत वितरण के अंत सावन पहुंची और आरोपी ओंकार सिंह शक्तावत को गिरफ्तारी कर लिया। बाद में आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। लोकायुक्त उप जेल की सूचना पर लोकायत भोपाल ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *