अमृत सरोवर की साईट से मिट्टी का उपयोग अपनी परियोजनाओं के कार्य में करें- कलेक्टर डॉ जैन

धार
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि रेल्वेज, नेशनल हाईवे आथॅारिटी ऑफ इंडिया, लोक निर्माण विभाग के समन्वय से अमृत सरोवरो का निर्माण किया जाना है। इसके लिए निर्माण विभाग उनकी परियोजनाओं के समीपस्थ अमृत सरोवर की साईट से मिट्टी का उपयोग अपनी परियोजनाओं के कार्य में करे। उन्होंने सभी एसडीएम, सीईओ जनपद को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारी से चर्चा कर ऐसी परियोजनाओं की जानकारी लेकर अद्योसंरचना निर्माण के लिए अमृत सरोवरो की मिट्टी का उपयोग किया जाए।

इन परियोजना में निर्धारित मापदंड अनुसार अमृत सरोवर की मिट्टी का उपयोग परियाजनाओं के लिए किया जा सके। इन साईटो का विवरण रेल्वेज, नेशनल हाईवे आथॅारिटी ऑफ इंडिया को भी उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *