जल गुणवत्ता की जांच करने पंचायतों में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायपुर
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल हर घर नल का रायपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का क्रियान्वयन प्रमुखता से जारी है। विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम जुलुम में पिछले दिनों जल गुणवत्ता की जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, प्रतिक्षा एनजीओ द्वारा फिल्ड टेस्ट किट के जरिए जल परीक्षण की विभिन्न पैरामीटर जांच विधियों को बारिकियों से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल सोरी सरपंच, रामनारायण साहू सचिव, अंजू नायक, भारती साहू, अवधराम साहू पंच व ग्राम के लता वर्मा, खिलेश वर्मा के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

प्रतिक्षा एनजीओ के कार्यकर्ता श्रीमती शशी वर्मा व देवेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया वाटर हार्वेस्टिंग व वाटर रिचार्ज कर भूजल स्तर को बरकरार रखा जा सकता है व वर्षा के जल का संरक्षण एवं संचयन कर भविष्य में होने वाली जल संकट से बचा जा सकता है। पंचायतों में जल निगरानी समिति बनाकर हेडपंप नल बोर शासकीय भवनों में लगे ट्यूबवेल से निकलने वाली जल का परीक्षण का जिम्मा महिलाओं को दिया गया है, जिसे हम जल दीदियां बोल के सम्बोधित करते हैं। जल गुणवत्ता जांच संबंधित कार्यक्रम अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में निरंतर जारी है, जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *