मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, बरगद और कचनार का पौधा लगाया

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज नीम, बरगद और कचनार का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने न्यूज़ चैनल IBC24 की 9वीं वर्षगाँठ पर न्यूज़ चैनल के श्री सुधीर दंडोतिया के साथ नीम और वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन देवलिया की विवाह वर्षगाँठ पर उनके साथ बरगद का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ टीम एस.ओ.एस इंडिया के प्रतिनिधि ने श्री मोहित पटेल, श्री अमित शुक्ला, श्री देवराज त्रिपाठी, श्रीमती आदि वैष्णवी और कुमारी आश्रया सिंह के साथ कचनार का पौधा लगाया।

पौध-रोपण में श्रीमती पूर्णिमा देवलिया, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती वंदना कौशिक, कुमारी पलक देवलिया, श्री शांतनु उपाध्याय तथा श्री प्रभाग देवलिया भी शामिल हुए।

पौधों का महत्व
आज लगाए गए पौधों में बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसी तरह एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *