त्रिपुरा: उपचुनाव के नतीजों के बीच आपस में भीड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे

नई दिल्ली

त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव नतीजें के बीचे अगरतला में रविवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है। भारी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर लाठी डंडों के साथ नजर आए। झड़प को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने कहा कि अचानक कांग्रेस के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ईंटें फेंकी, जिसका भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया। भट्टाचार्जी ने कहा कि हम कायर नहीं है और इस तरह की क्रूरताओं का सामना करना जानते हैं। त्रिपुरा में आज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ गए हैं। नतीजों में बीजेपी ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

वहीं एक अन्य सीट पर भाजपा उम्मीदवार पांच हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहा है। भाजपा के लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा भी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित हो गई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोली विधानसभा सीट पर 6104 वोटों से जीत हासिल की है। यहां पर उनके करीबी उम्मीदवार कांग्रेस के आशीष कुमार साहा थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *