पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार अरेस्ट, तीस्ता सीतलवाड़ के बाद दूसरी गिरफ्तारी

अहमदाबाद
 गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार को गिरफ्तार किया गया है। 2002 के गुजरात दंगा (gujarat riots) मामले में तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के बाद श्रीकुमार दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने करीब 20 साल पहले हुई भयानक हिंसा के मामले में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने समीक्षा की अपील ठुकराते हुए अपने फैसले में कहा, ऐसा लगता है कि इस मामले को जबरन जिंदा रखने का प्रयास किया गया। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत के फैसले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया है। पढ़िए पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार की गिरफ्तारी पर वनइंडिया हिंदी की ये रिपोर्ट

 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गिरफ्तारी
2002 के गुजरात दंगों सु जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार को अरेस्ट किया गया है। इंस्पेक्टर डीबी बराड द्वारा दायर शिकायत में कहा गया है कि तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और आरबी श्रीकुमार ने झूठे सबूत गढ़कर कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने की साजिश रची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *