जनजातीय कलाकारों की कार्यशाला में बनेगी सीएम राइज स्कूलों के सौंदर्यीकरण की योजना

भोपाल

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय कलाकारों की एक दिवसीय कार्यशाला आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में 23 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कार्यशाला में प्रमुख रूप से सीएम राइज स्कूलों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जायेगी। इसके लिये जिन जिलों में सीएम राइज स्कूल शुरू किये जा रहे हैं, वहाँ के जनजातीय कलाकारों को बुलाया गया है।

प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त श्री संजीव सिंह और उप सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह, चुनिंदा गोंड, बैगा और भील जनजाति के कलाकार, वास्तुविद, कला विशेषज्ञ, संबंधित स्कूलों के प्राचार्य और निर्माणकर्ता कार्यशाला में शामिल होंगे। प्राप्त सुझावों पर एक डिजाइन मेन्युअल तैयार कर सीएम राइज स्कूलों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसमें जनजातीय कला की अनोखी और उत्कृष्ट झलक दिखाई देगी। जनजातीय कलाकारों की कला का प्रस्तुतिकरण भी होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *