18 नवंबर को रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम-2’

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2, 18 नवंबर को रिलीज होगी। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही फिल्म दृश्यम-2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है।फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। अजय देवगन ने लिखा, 'ध्यान दें! दृश्यम-2 इस साल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।' फिल्म दृश्यम- 2 में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म दृश्यम -2 2015 में प्रदर्शित क्राइम थ्रिलर दृश्यम की अगली कड़ी है।अजय देवगन अगली कड़ी में विजय सलगांवकर की अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *