रायसेन के आदिवासी कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की ज्वाइन

रायसेन
 मध्यप्रदेश में फिलहाल राजनीति सक्रिय है। जहां एक तरफ पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है, वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव के लिए भी नेता तैयार होने लगे हैं। इसी बीच सिलवानी विधानसभा के आदिवासी कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पलटी मार ली है। कुछ नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस लिस्ट में कुंवर धर्मवीर सिंह, जयेश रायसेन जिला अध्यक्ष और उनके पुत्र कुंवर सूर्यजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष इस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इस दौरान विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

जरूरत के हिसाब से पार्टी बदलने के लिए प्रसिद्ध है धर्मवीर सिंह

बता दें की 2018 विधानसभा चुनाव में धर्मवीर सिंह कमलनाथ सरकार बनने के बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे और अब उन्होंने काँग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। कहा जा है  धर्मवीर सिंह मंत्री के करीबी है और मंत्री बिसाहूलाल सिंह के समधी हैं। इसी साल उन्होंने अपनी बेटी की शादी मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बेटे के साथ करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *