योग बेहतर जीवन जीने की एक कला है : मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

जेल एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में सेंट्रल जेल में बंदियों के साथ योग किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहे योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि योग बेहतर जीवन जीने की कला है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने भोपाल सेंट्रल जेल के सांस्कृतिक भवन में जेल महानिदेशक अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजी अशोक अवस्थी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसपीएस बुंदेला, डीआईजी जेल संजय पांडे और एम.आर. पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद दुबे, जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे और लगभग 150 बंदियों के साथ योग किया। सेंट्रल जेल भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 4000 कैदियों ने अलग-अलग स्थानों पर योग किया। मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रसारित संदेश को ऑन-स्क्रीन सुना।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के आहवान पर हमें योग को वृहद स्तर पर प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि योग अब हमारे जीवन का हिस्सा ही नहीं है अपितु जीवन जीने का एक तरीका बन गया है। योग हमें सिर्फ निरोग ही नहीं रखता है, बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला को भी सिखाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *