स्वास्थ्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में हुए गिरफ्तार
रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी से पूछताछ के मामले में देश भर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत दिग्गज नेताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से जंतर मंतर जाने के लिए निकले जहां मार्ग में दिल्ली पुलिस ने सिंहदेव समेत कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर वसंत कुंज पुलिस थाने ले जाया गया।
