MP PSC में कश्मीर पाकिस्तान को देने संबंधी प्रश्न पूछना त्रुटि नहीं राष्ट्रद्रोह हैः भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल
मध्यप्रदेश की उच्चतम प्रशासनिक परीक्षा में कश्मीर पाकिस्तान को देने सबंधी प्रश्न पूछना देश की संप्रभुता पर हमला है।

कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिये कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग है क्या इस पर पीएससी परीक्षा प्रशासन को संशय है?अगर नहीं तो यह प्रश्न किस एजेंडे के तहत स्वीकृत किया गया।

गुप्ता ने मांग की कि पीएससी प्रशासन की परीक्षाओं में निरंतर धांधलियों और अदालतों के निर्देशों के बाद उसकी प्रतिष्ठा तो घट ही रही थी ,अब ऐसे राष्ट्रद्रोही प्रश्न पूछकर तो उसने खुद को व्यापम से भी बदतर सिद्ध कर दिया है।

गुप्ता ने कहा कि यह सामान्य त्रुटि नहीं है ,राष्ट्रविरोध है।परीक्षा प्रशासन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए गुप्ता ने पूछा कि इन राष्ट्रविरोधी प्रश्नपत्र बनाने वालों के घर बुलडोजर कब जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *